विदिशा नगर: माधवगंज से नीमताल तक तिरंगे का सैलाब, डीजे की धुन पर देशभक्ति से गूंजा विदिशा
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुवार सुबह 11 बजे माधवगंज से नीमताल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वदेशी जागरण मंच, स्वावलंबी भारत अभियान, विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स और बालाजी हॉस्पिटल के संयुक्त आयोजन में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और नागरिक शामिल हुए। बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों की धुन पर निकले।