खेड़ी नरु में ग्राम सभा की बैठक, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फसल अवशेष न जलाने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
करनाल, 3 अक्तूबर : जिले के गांव खेड़ी नरु में ग्राम सभा की बैठक पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से पौधारोपण भी किया गया और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों को फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम सभा में गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सरपंच विकास कुमार, पंचायत सेक्रेटरी संदीप कुमार, प्रिंसिपल सुरेश सैनी, कृषि विभाग से सुरेंद्र काजल, पब्लिक हेल्थ विभाग से नरेश, पशुपालन विभाग के चिकित्सक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सदस्य, चौकीदार, सफाई कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#HVN24