Kurukshetra Breaking News #LIVE
*हरियाणा पुलिस*
सरकारी काम में बाधा डालने तथा महिला कर्मचारी से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार*
*शाहबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता*पुलिस अधीक्षक *चन्द्र मोहन* के कुशल मार्गदर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने सफलता हासिल की।गिरफ्तार आरोपी:* अशोक कुमार उर्फ शोकी वासी बरानी जिला करनाल हाल वासी धन्तौड़ी
दिनांक 19 सितम्बर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्तौड़ी में ANM पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी ने शिकायत दी थी कि आरोपी शराब के नशे में दवाई मांगने आया, थप्पड़ मारे जिससे वह बेहोश हो गई, बाद में दोबारा आकर हाथापाई और जान से मारने की धमकी दी। थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक *सुरेन्द्र सिंधु* के मार्ग निर्देश में मुख्य सिपाही नरेश कुमार की टीम ने दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।#कुरुक्षेत्र #ब्रेकिंग #न्यूज | #संपादक #प्रदीप #कुमार 94675-95400 | 04 अक्टूबर 2026 #शाहबाद-#मारकंडा*