बनेड़ा: बनेड़ा थाने में फरियादी पर भड़के SHO, गाली-गलौज का वीडियो वायरल, SP ने SHO को किया लाइन हाजिर, ASP को सौंपी जांच
जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक परिवादी के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मंगलवार शाम को वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बनेड़ा थानाधिकारी बच्छराज चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है ।