टोंक: टोंक में डेंगू को लेकर जिलेभर में चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान, जानिए इसके कारण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि मानसून के दौरान डेंगू के मामलों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों के समन्वय से डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।