सिलवानी: खैरी जयपुरा में पारंपरिक मढ़ई मेला, विधायक देवेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं
Silwani, Raisen | Nov 11, 2026 जयपुरा के ग्राम खैरी में आयोजित पारंपरिक मढ़ई मेले में विधायक देवेंद्र पटेल ने भाग लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ ही क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और भाई दूज-दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मेले में ग्रामीणों की अच्छी सहभागिता रही।