फतुहा: ज्ञानचक गांव में गोलीबारी, दीदारगंज पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Nov 13, 2025 ज्ञानचक गांव में हुई गोलीबारी मामले में दीदारगंज थाना की पुलिस ने 366/ 25 और 367/ 25 मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक पक्ष के दिनेश सिंह और गोरख सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे पक्ष के साहुल कुमार,अंकित कुमार, और विकास कुमार जिसे गोली लगी है उसे भी पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है। वहीं इसी पक्ष की नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।