मुज़फ्फरनगर: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला युवक, राणा चौक के पास मिला अश्वनी का शव
मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। दोस्तों के बुलाने पर पार्टी करने घर से निकले अश्वनी का शव शामली रोड स्थित राणा चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई ने कुछ युवकों पर शक जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।