अशोक नगर: अशोकनगर में एम्बुलेंस नहीं मिली रास्ते में थम गई जिंदगी, लापरवाही ने छीनी गर्भस्थ शिशु की सांसें
अशोकनगर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एम्बुलेंस नहीं मिलने के आरोप के बीच एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। ईसागढ़ तहसील के इमझेरा चक देवगढ़ गांव के आदिवासी परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिली।