मुगलसराय: बनौली चट्टी बबुरी में देर रात शटर के नीचे से बिक रही थी शराब, वीडियो हुआ वायरल
बबुरी बनौली चट्टी सरकारी देशी शराब की दुकान से देर रात अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 11 बजे दुकान का शटर बंद होने के बावजूद नीचे से एक ग्राहक को अधिक दाम पर शराब बेचे जाने का वीडियो वायरल है। जिससे आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक कनिज फातिमा ने जाँच करने को कहा।