जांजगीर-चाम्पा जिले में 4 दिन से भालू का विचरण जारी है और अब तनौद में भालू का विचरण हो रहा है। जिले में अब तक 30 से ज्यादा गांवों में भालू पहुंचा है और भालू के विचरण से लोगों में दहशत है। फिलहाल, भालू ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। भालू के विचरण से क्षेत्र में वन अमला तैनात है और गांवों में मुनादी कराई गई है।