रूपवास: भरतपुर के चक गांव में लैपर्ड के हमले से महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत
भरतपुर। रूपवास क्षेत्र के गांव चक में अलसुबह शौच को गई महिला पर लैपर्ड ने हमला कर दिया। घायल गुड्डी पत्नी जगदीश के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो लैपर्ड भाग गया। कुछ दिन पहले यही लैपर्ड घाटौली की पहाड़ियों पर देखा गया था, जो चक-सामरी तक जाती हैं। सरपंच रोहतम सिंह ने वन विभाग को सूचना देदी है।