बीकानेर: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गेरा का बीकानेर दौरा, कांग्रेस पर साधा निशाना
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गेरा आज बीकानेर दौरे पर रहे। बीकानेर पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में गेरा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव चाहे कोई भी हो, कांग्रेस हर बार राहुल गांधी को रिलॉन्च करती है और नया स्लोगन लेकर आती है, लेकिन इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ता है। उन्हो