अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंजार इकाई द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन
Kullu Times
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंजार इकाई द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न छात्रहित से जुड़ी मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। परिषद ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।
परिषद की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
1. महाविद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
2. विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में खेल मैदान की उचित व्यवस्था की जाए।
3. कक्षाओं में खराब पड़े पंखों को ठीक करवाया जाए।
4. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाए।
5. महाविद्यालय भवन की उचित मरम्मत करवाकर पेंट करवाया जाए।
6. कैंटीन की रेट लिस्ट में सुधार कर विद्यार्थियों को उचित दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।
7. छात्र संघ चुनावों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंजार इकाई ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। परिषद छात्रहित की इन मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग प्रशासन एवं संबंधित विभाग से करती है।
इकाई उपाध्यक्ष दीपिका वशिष्ठ ने कहा कि बरसात के मौसम में ग्राउंड फ्लोर पर पानी भरना चिंतनीय विषय है इतनी गर्मी में क्लास रूम में पंखे न होना बहुत दुखद है। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
Kullu, Kullu | Aug 25, 2026