फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के तिरस्कुण्ड पंचायत में राजद का सदस्यता अभियान चलाया गया
फारबिसगंज के तिरस्कुण्ड पंचायत में राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद के नेतृत्व में राजद का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने राजद की सदस्यता ली. सोमवार को एक बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर श्री आनंद ने कहा आने वाले दिनों में राजद की सरकार बनने जा रही है.