फारबिसगंज: बथनाहा थाना पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में 65 किलोग्राम गांजा किया बरामद
बथनाहा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोजागामा पोखरिया से 65 किलो गांजा बरामद किया. मामले की जानकारी देते हुए बथनाहा थाना अध्यक्ष धनोज गुप्ता ने रविवार को शाम 4 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि एसएसबी व बथनाहा थाना पुलिस के द्वारा गांजे को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.