फारबिसगंज: फारबिसगंज में लोजपा रामविलास के आईटी सेल की बैठक आयोजित की गई
लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) का आईटी सेल जिला अध्यक्ष अमित कुमार पासवान व उपाध्यक्ष आकाश राज के द्वारा कालेज चौक स्थित एक आवास पर रविवार को एक बजे पार्टी के मेन सेल के जिला महासचिव आदित्य झा के नैतृत्व में पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में पार्टी क्रियाशील सदस्य बनाने पर जोर दिया गया.