फारबिसगंज: फारबिसगंज में बिहार पुलिस सप्ताह के तहत नशा मुक्ति पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के सौजन्य से मिथिला पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को दो बजे आयोजित किया गया.इस अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने नशा मुक्ति पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई.उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 3 बच्चों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया.