नवाबगंज: जैदपुर मदरसा विवाद में रियाज अहमद का पलटवार, बाराबंकी में मोहम्मद हारुन राईन पर गुमराह करने का आरोप
बाराबंकी के जैदपुर कस्बे के मदरसा दारुल उलूम आरफिया के प्रबंधकीय विवाद में रियाज अहमद ने मोहम्मद हारुन राईन पर पलटवार किया है। उन्होंने गुरुवार करीब 7 बजे कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे, मनगढ़ंत और समाज को गुमराह करने की साजिश का हिस्सा हैं।रियाज अहमद के अनुसार, वह वर्ष 2005 से मदरसे के वैध प्रबंधक है।