भरथना: बकेवर के पास इंदौसी में बच्चों से भरी स्कूल वैन खेत में पलटी, मची चीख-पुकार
बकेवर थाना क्षेत्र के इंद्रोसी गांव के पास बीते दिवस सुबह पिलखना मार्ग पर बच्चों से भरी निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरे बाजारे के खेत में पलट गई। हादसे के बाद बच्चो मे चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने वैन को सीधा कर बच्चों को बाहर निकाला। उक्त जानकारी शनिवार दोपहर 12:00 बजे प्राप्त हुई है।