उचेहरा: बौली चौराहा ऊँचेहरा में गेहूं से लदा ट्रैक्टर पलटा, बड़ा हादसा टला
सतना रोड ऊँचेहरा नगर के प्रवेश द्वार वार्ड 1 कटरा स्टेशन मे समर्थन मूल्य मे गेहूं तौलाने जा रहा ट्रेक्टर जैसे ही बौली चौराहा पंहुचा अनियंत्रित हो पलटा। इस हादसे मे किसी के हताहत नहीं होने की खबर बताई गई हैं, लेकिन इस दौरान काफी देर तक अनाज बीच मार्ग मे बिखरा पड़ा रहा इस दौरान बौली चौराहा मे मौजूद लोगो ने ट्रैक्टर चालक की मदद की हैं।