सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध मे आहूत झारखंड बंद के दौरान कामडारा व पोकला मे सभी छोटी बड़ी दुकाने स्वतः स्फूर्त बंद रही।वहीं बंद को पूर्णतः सफल बनाने के लिये आदिवासी संगठन के सभी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पोकला व कामडारा मे सुबह लगभग 10 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ को जाम की।वहीं शाम तीन बजे के आसपास प्रशासन ने जाम हटवाया।