दमोह: कलेक्टर के नेतृत्व में बेलाताल तालाब में चलाया गया स्वच्छता अभियान, न्यायाधीशों ने सामाजिक संस्थाओं के साथ किया श्रमदान
Damoh, Damoh | Mar 16, 2025 दमोह आज रविवार सुबह 10 बजे से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ बनाने सामाजिक संस्थाओं, न्यायाधीश गणों, अधिवक्ता, राजनैतिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ बेलाताल तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए तालाब से गंदगी को हटाकर श्रमदान किया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष आंनद कुमार तिवारी शामिल हुए।