दमोह: चैनपुरा में होलिका दहन के दौरान आरक्षक पर त्रिशूल से हमला, आरोपी जेल भेजा गया
Damoh, Damoh | Mar 15, 2025 दमोह चैनपुरा में बीते दिनों एक युवक के द्वारा कोतवाली थान में पदस्थ आरक्षक राजेश ठाकुर के ऊपर त्रिशूल से हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद आज शनिवार शाम 4 बजे चैनपुरा निवासी आरोपी सूरज उर्फ छुन्ना अहिरवार के विरुद्ध कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 109 (1) 132 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।