नवाबगंज के महसोना गांव में बुखार से बुजुर्ग महिला की मौत
फर्रुखाबाद के नवाबगंज ब्लॉक के महसोना गांव में सोमवार शाम चार दिन से बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला सूरजमुखी पत्नी श्रीकिशन की मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, महिला को करीब चार दिन से बुखार आ रहा था और उनका इलाज निजी डॉक्टर से कराया जा रहा था। सोमवार शाम हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
सीएचसी नवाबगंज में फार्मासिस्ट आलोक कुमार ने बताया कि महिला को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।
बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है। लगातार बढ़ रहे बुखार के मामलों के बीच ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में जांच और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग की है।
#FarrukhabadNews #Nawabganj #Mahsona #HealthNews #FeverNews #BreakingNews #UPNews #Farrukhabad #फर्रुखाबाद #नवाबगंज #महसोना #बुखार #स्वास्थ्यविभाग #बड़ीखबर #ग्रामीणक्षेत्र #HealthAlerts
Amritpur, Farrukhabad | Sep 14, 2026