मंझनपुर: करारी के मदर इंडिया इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी
कौशांबी एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत करारी के मदर इंडिया इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने डिजिटल दुनिया में बढ़ रहे साइबर अपराधों और उनसे बचने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।