कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (जलग्रहण विकास घटक 2.0) के तहत ग्राम पंचायत झींगादोर विकासखंड प्रतापपुर में वाटरशेड महोत्सव 2025 का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत 9 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत करसु के स्कूल से प्रारंभ हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को प्रभात फेरी, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई।