पीरो: चरपोखरी में दिव्यांगता शिविर आयोजित, 48 लोगों ने किया आवेदन
Piro, Bhojpur | Jun 1, 2026 चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज भवन में सोमवार को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बीडीओ मोनिका कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाणपत्र के लिए आवेदन लिए गए। शाम 4 बजे के करीब बताया गया की शिविर में कुल 48 दिव्यांगजनों ने आवेदन जमा किया।