बांसगांव: कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बेलीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेलीपार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गुरुवार को बेलीपार थाने में एक तहरीर दिया था। तहरीर में महिला ने बताया था कि उनकी एक बेटी है जो कक्षा में पढ़ती है। गुरुवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी तभी रास्ते में से अबू सायमा उर्फ डायमंड पुत्र गयासुद्दीन शेख ने बाइक से बैठाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।