चलते कैंटर का केबिन खुलने से अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक की मौत
शिमला से चंडीगढ़ की ओर सेब लेकर जा रहे एक कैंटर का चलते समय अचानक केबिन खुल गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर टी टी आर होटल के सामने सड़क की दूसरी ओर चला गया और पहाड़ से जा टकराया।
चालक को उपचार के लिए एम्बुलेंस से ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Mandi, Mandi | Sep 10, 2026