गढ़ी: गो सम्मान आव्हान अभियान को लेकर घलकिया मे जनसंपर्क, 27 अप्रैल गो सम्मान दिवस पर कार्यक्रम मे भाग लेने का किया आव्हान
Garhi, Banswara | Apr 24, 2026 गो सम्मान आहान अभियान को लेकर संपूर्ण भारतवर्ष में गो हत्या समाप्त करने और गौ माता को राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान दिलाने हेतु 27 अप्रैल 2026 को को सम्मान दिवस के रूप में मानने को लेकर अभियान की जागरूकता को लेकर शुक्रवार जनसंपर्क किया गया। अभियान को लेकर प्रचारक कांतिलाल पंड्या के नेतृत्व मे गो भक्तो द्वारा घलकिया, गांव मे सर्व समाज के लोगों से जनसंपर्क किया गया।