समाहरणालय, पूर्णिया
जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-961
दिनांक : 23/07/2026
==================
बायसी नगर पंचायत में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन:-
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. के दिशा-निर्देश के आलोक में विद्युत विभाग, पूर्णिया एवं नगर पंचायत, बायसी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष शिविर का आयोजन नगर पंचायत बायसी के कार्यालय प्रांगण में किया गया।
शिविर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं उनकी टीम, संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि तथा नगर पंचायत , बायसी के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नए आवेदन प्राप्त किए गए तथा पूर्व से आवेदन कर चुके लाभुकों के आवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की गई। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडरों के नए ऋण आवेदन प्राप्त किए गए तथा बैंक एवं वेंडर का चयन कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
सभी शहरी एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं तथा पात्र स्ट्रीट वेंडरों से अनुरोध है कि दिनांक 24 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विशेष शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दोनों योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करें।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को आयोजित विशेष शिविर में नगर पंचायत ,बायसी की उपलब्धि निम्नानुसार रही—
नगर पंचायत, बायसी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: कुल प्राप्त आवेदन - 19 निष्पादित आवेदन- 17
पीएम स्वनिधि योजना: कुल प्राप्त आवेदन - 10 निष्पादित आवेदन - 08 शेष आवेदन को त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित बैंक को अग्रसारित कर दिया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Purnia, Bihar | Jul 23, 2026