सिंगरौली: परिवहन विभाग ने सिंगरौली में बगैर परमिट के चल रही दो स्कूल बसें व एक ट्रैक्टर किया जब्त, 50 से अधिक वाहनों के काटे चालान
बगैर परमिट के सड़कों पर चल रही दो स्कूल बसों को जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जब्त की गई दोनों बसें एनसीएल की है जो स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम कर रही थी। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ ने दोनों बसों को रोककर उनके दस्तावेज की जांच की तो पता चला कि दोनों स्कूल बसें बगैर परमिट के बच्चों को लाने ले जाने का काम कर रही थी जिसे जिला परिवहन अधिकारी ने जब्त किया है साथ ही एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है। परिवहन विभाग द्वारा आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों के चालान भी काटे गए।