शिकोहाबाद: पुलिस लाइन फ़िरोज़ाबाद में अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, फ़िरोज़ाबाद की टीम रही अव्वल
पुलिस लाइन फिरोजाबाद में 17वीं अन्तर्जनपदीय कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन सम्पन्न हुआ। 17 से 19 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, अलीगढ़, आगरा समेत 6 जनपदों की टीमों ने भाग लिया। फिरोजाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 शील्ड जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।