शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में कार सवार एक युवती की मौत, बच्ची सहित तीन घायल
फरीदाबाद से 22 वर्षीय युवती लक्ष्मी, उसकी बहन शशिप्रभा, पडोसी मुकेश व उसकी बहन पूनम देवी एवं पूनम की डेढ वर्षीय बच्ची राधिका स्विफ्ट कार में सवार होकर बिहार के गांव शिवान में किसी शादी में जाने को निकले थे। शनिवार तड़के तथाना नसीरपुर क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे हाईवे पर एक बुलेरो ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती की मौत, बच्ची सहित तीन घायल हो गए।