शिकोहाबाद: हज 2025: इस्लामिक सेंटर मदीना कॉलोनी में प्रशिक्षण और टीकाकरण शिविर संपन्न, अहम जानकारियाँ दी गईं
हज 2025 के लिए प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर इस्लामिक सेंटर मदीना कॉलोनी में आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर मौलाना आलम मुस्तफा याक़ूबी ने कंप्यूटर स्लाइड के माध्यम से हज यात्रियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष हज कमिटी रियाल नहीं देगी, यात्रियों को खुद विदेशी मुद्रा की व्यवस्था करनी होगी।