शिकोहाबाद: मोहल्ला शीशपुरी में एक टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जसराना के मोहल्ला शीशपुरी में राजेश कुमार के टेंट गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में सोफा, कुर्सी, गद्दा, रजाई, लाइट व सजावट का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया हैं।