शिकोहाबाद: पायनियर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कम्प, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया
थाना मक्खनपुर क्षेत्र पायनियर पुल के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीबन एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। शिनाख्त का काफी प्रयास किया परंतु शिनाख्त न हो सकी। उम्र करीबन 50 वर्ष बतायी है। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।