संभल: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संभल दौरे के दौरान असमोली सचिवालय/पुस्तकालय का दौरा किया, उसके बाद BJP कार्यालय गए
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक संभल दौरे पर आए हुए हैं, किसी को लेकर उन्होंने असमोली में सचिवालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया,इसके बाद संभल में भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि संभल में जो सांस्कृतिक विरासत गुम हो चुकी है,उसे लौटने के लिए भाजपा की सरकार कार्य कर रही है।