लालगंज: लालगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों की चाय दुकानों पर पसरा सन्नाटा, गैस संकट से ग्रामीण बाजारों की रौनक हुई फीकी
लालगंज लहंगपुर, बरकछ, दुबार कलां और तिलांव जैसे बाजारों में चाय की दुकानों पर पहले जैसे चहल-पहल नहीं दिख रही है। गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण गैस चूल्हा पर चाय बनाना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार अब कोयला और लकड़ी का सहारा ले रहे हैं। चाय विक्रेता सुरेश, चेतन, सोनू, पप्पू, राजाराम ने गुरुवार शाम 4:30बजे बताया कि कई दिनों तक बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला।