गिरियक: पावापुरी में धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन, श्रम संहिताओं का विरोध
पावापुरी में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे झारखंड-बिहार धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी महासंघ का तृतीय सम्मेलन पावापुरी में आयोजित हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन काराकाट के सांसद राजाराम सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने महंगाई,बेरोजगारी,निजीकरण,ठेका प्रथा और नई श्रम संहिताओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे श्रमिकों के अधिकार और सामाजिक सुरक