जहाज़पुर: पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार जहाजपुर। अवैध बजरी परिवहन रोकने के दौरान पुलिस जाप्ते पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में जहाजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ढाई घंटे में 68 किलोमीटर पीछा कर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।