जेवर: जेवर क्षेत्र में ₹16 करोड़ की धनराशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का भव्य शुभारंभ, स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में शुभ सोमवार को ₹16 करोड़ की धनराशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ विधिवत रूप से विधायक धीरेंद्र सिंह ने पूजा अर्चना कर किया। धीरेंद्र सिंह ने बताया है कि ₹16 करोड़ की धनराशि जेवर क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा।