जेवर: जेवर एयरपोर्ट के अंतिम चरण से प्रभावित ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर विधायक से कैंप कार्यालय पर की मुलाकात
जेवर एयरपोर्ट के अंतिम चरण से प्रभावित ग्रामीणों ने सोमवार को रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक के वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया है कि प्रदेश सरकार ने उनकी जमीनों का अधिग्रहण करने के बाद अभी तक उनके लिए विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं की है।