रायबरेली: अचाकापुर सरकारी ऑफिस में शराब की बोतलों के वायरल वीडियो पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने आर.आई व लेखपाल को किया निलंबित
हरचंदपुर ब्लॉक के,अचाकापुर ग्राम स्थित सरकारी,राजस्व निरीक्षक कार्यालय में,टेबल पर रखी शराब कई की बोतलों व गिलास में भरी शराब के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही,मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर,प्रफुल्ल शर्मा ने,सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक,अरविंद सिंह वा लेखपाल,हिमांशु पाल को निलंबित कर,विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।