*कोटक महिंद्रा बैंक मप्र ने सेवा इंटरनेशनल के सहयोग से बढ़ाया मदद का हाथ*
-एसडीएम कर्बी ने राहत किट वाहन को किया रवाना ,पहले दिन गोबरिया, कुशवाहा बस्ती आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटे गए राहत किट
*चित्रकूट।* कोटक महिंद्रा बैंक मध्य प्रदेश द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल के माध्यम से राहत राशि पहुंचाई गई। जनपद में सेवा भारती के सहयोग से उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश वाले बाढ़ पीड़ित चित्रकूट क्षेत्र में 4000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट बांटे जाएंगे। इसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव द्वारा राहत वाहन को रवाना करके किया गया। पहले दिन जिला मुख्यालय से लगे बाढ़ प्रभावित गांव बहादुरपुर, गोबरिया, कुशवाहा बस्ती, अमानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट बांटे गए।
उप जिलाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि जनपद चित्रकूट इस वर्ष बाढ़ से काफी प्रभावित हुआ है, इस आपदा में सरकार के साथ-साथ समाजसेवी संगठनों की बहुत बड़ी भूमिका मदद में है। इसी तरह अन्य संस्थाओं/संगठनों को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक और सेवा इंटरनेशनल दिल्ली के अधिकारियों को राहत के वितरण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर *'कोटक महिंद्रा बैंक के सर्किल हेड प्रीतेश पांडे'* की विशेष भूमिका रही। उनके नेतृत्व में बैंक द्वारा यह सहयोग राशि सेवा इंटरनेशनल को सौंपी गई, ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके। कोटक महिंद्रा बैंक हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और इस तरह के सहयोग से बैंक ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराया है।
प्रमुख रूप से राहत किट वितरण के कोऑर्डिनेटर प्रमुख समाजसेवी डॉ. संतोष मिश्रा, प्रमुख डीजीसी क्रिमिनल श्यामसुंदर मिश्रा, जिला अध्यक्ष सेवा भारती गुरु प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री राजकिशोर शिवहरे, जिला प्रचार प्रमुख सेवा भारती शंकर प्रसाद यादव, शशांक मिश्रा, संदीप रिछारिया, राजस्थान मार्बल, उत्तराखंड से सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनवर रावत, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज बेंजवाल, सूर्यकान्त, विवेक पंत तथा दिल्ली से सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता अंकित मलिक आदि मौजूद रहे।