तराना: तराना मंडी में भारी बारिश का असर, आज आवक रही शून्य
Tarana, Ujjain | Aug 10, 2026 आज सोमवार सुबह 11:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि तराना कृषि उपज मंडी में भारी बारिश के कारण आज किसी भी किसान की फसल नहीं पहुंची। लगातार हो रही बारिश और कीचड़ की वजह से ट्रैक्टर और वाहनों की आवाजाही बंद रही, जिससे मंडी में आज आवक पूरी तरह शून्य रही। व्यापारियों का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही आवक सामान्य हो पाएगी।