मेसकौर: धनतेरस की खरीदारी कर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत
नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत गुहीला गांव के दो युवकों की धनतेरस की खरीदारी से लौटने के दौरान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना गुरुवार देर शाम गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में उसरी गांव के पास हुई।