दतिया नगर: दतिया में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज का प्रदर्शन, एएसपी को सौंपा ज्ञापन
9 मार्च सोमवार को दोपहर दो बजे दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और ए एसपी को ज्ञापन सौंपा । कुछ दिन पूर्व जिगना गांव में 4 मार्च होली उत्सव में अहिरवार समाज के दो पक्षों में झड़प हो गई थी भीम आर्मी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुनेरियाँ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्यवाही क़ी मांग क़ीगई.