बरगढ़: भंडरिया-बड़गढ़ में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसान चिंतित
भंडरिया-बड़गढ़ प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम से देर रात तक हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम और तेज बारिश के कारण खेतों में खड़ी तथा कटाई के लिए तैयार फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।किसानों के अनुसार गेहूं, चना, मसूर और सरसों जैसी फसलें, जो कटाई के कगार पर थीं, बारिश के कारण खेतों में गिर गईं या भीगकर खराब होने लगी है